देहरादून, दिसम्बर 5 -- ऋषिकेश। बार एसोसिएशन ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के लिए शुक्रवार को अधिवक्ता प्रत्याशी विधि भवन पहुंच रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर से राजेंद्र सिंह सजवाण ने पर्चा दाखिल किया। मुख्य चुनाव अधिकारी ओंकार सिंह चौधरी ने बताया कि 19 दिसंबर को अधिवक्ता अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए मतदान करेंगे। इसी दिन निर्वाचित प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी की जाएगी। जबकि 22 तारीख को निर्वाचित प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...