धनबाद, सितम्बर 1 -- धनबाद, प्रतिनिधि धनबाद बार एसोसिएशन चुनाव का परिणाम रविवार को देर रात सामने आ गया। दो टर्म के बाद एक बार फिर से बार एसोसिएशन चुनाव में राधेश्याम गोस्वामी का डंका बजा। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय उर्फ मुन्ना बाबू को 49 वोटों से पटखनी दे दी। महासचिव के पद पर फिर से वकीलों ने जितेंद्र कुमार पर अपना विश्वास जताया। जितेंद्र कुमार ने विदेश कुमार दां को 155 मतों से पराजित कर दिया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में एकतरफा लड़ाई में धनेश्वर महतो ने सुबोध कुमार केसरी उर्फ चीकू को 239 वोटों से हरा दिया। कोषाध्यक्ष पद पर दीपक शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकुल तिवारी को 113 मतों से पछाड़ दिया। अध्यक्ष पद पर राधेश्याम गोस्वामी और अमरेंद्र सहाय के बीच रोचक मुकाबला हुआ। हर राउंड में दोनों प्रत्याशियों की बीच ...