गया, मार्च 24 -- गया बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन पर्चा भरने की प्रक्रिया शुरू की गई। पहले दिन तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा भरा। निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश चंद सिन्हा ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए रजनीश कुमार,संयुक्त सचिव पद के लिए सतीश कुमार और कार्यकारीणी सदस्य के लिए बागेश कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। गया बार एसोसिएशन के 25 पदों के लिए 17 अप्रैल को मतदान होना है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। अध्यक्ष, सचिव, ट्रेजरर व अंकेक्षक के लिए एक पद, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव,तथा सहायक सचिव के लिए तीन-तीन पद, कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए सात पद तथा वरीय कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए पांच पद के लिए चुनाव होना सुनिश्चित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.