कन्नौज, फरवरी 23 -- छिबरामऊ। भारतीय किसान हलधर यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने बार एसोसिएशन छिबरामऊ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव के कार्यालय पहुंचकर उन्हें अपने समर्थकों व पदाधिकारियों के साथ उन्हें जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई। कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष अंकित कुमार, जिला महासचिव पंकज राठौर एवं जिला उपाध्यक्ष मंगल सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष कन्नौज ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत अधिवक्ताओं के विश्वास और एकजुटता का प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...