देहरादून, दिसम्बर 4 -- संदिग्ध परिस्थितियों में टैक्सी चालक की मौत हो गई। चालक का शव बार्लोगंज में कमरे में मिला है। गुरुवार को कोतवाली मसूरी को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि भट्टा गांव,बालोगंज में एक युवक अपने कमरे में मृत अवस्था में है।घर में कोई अन्य मौजूद नहीं है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान घटनास्थल पर पहुचे जहां देखा कि एक युवक फर्श पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि युवक की पहचान अंकित सिंह 35 पुत्र पुष्कर सिंह निवासी न्यू भट्टा गांव के रूप में हुई है। अंकित किराए के मकान में अकेले रहता था और टैक्सी चलाने का कार्य करता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...