देहरादून, फरवरी 7 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में स्थापित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का विधिवत लोकार्पण किया। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने हुसैनगंज में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी। उन्होंने बताया कि यहां मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ कई आवश्यक जांचें, दवाइयां एवं टेस्ट निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। यह योजना शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगी और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर के समीप उपलब्ध होंगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्रबंधक अमेंद्र चौधरी ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.