बहराइच, फरवरी 19 -- रुपईडीहा, संवाददाता। नेपाल में आगामी 5 मार्च को संसदीय चुनाव होने वाले हैं। सुरक्षा अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी चुनाव व्यवस्था में संलग्न हैं। ऐसे में सूने पड़े जनहीन क्षेत्रों से युद्धस्तर पर दोंनो देशों में प्रतिबंधित सामानों की तस्करी हो रही। कहने को दोनो देशों ने स्पेशल फोर्स लगा रखी हैं। दोनो देशों में पुलिस तो तैनात ही है। फिर भी यह अवैध तरीके से कस्टम चोरी का सामान इधर से उधर किया जा रहा है। भारतीय एसएसबी 42वी वाहिनी की रुपईडीहा के पश्चिम बीओपी पचपकरी, रंजीतबोझा, व शिवपुर मोहरनिया हैं। इसी से सटी बांके जिले की नेपाली पुलिस चौकी साईंगांव है। इसी के बगल बाइक पर लदा नेपाली कस्टम चोरी का सामान जा रहा है। इसी प्रकार नेपाली क्षेत्र में भारत में प्रतिबंधित शराब, चरस, अफीम, विदेशी कॉस्मेटिक आइटम, विदेशी अखरोट व किशमिश सह...