कौशाम्बी, दिसम्बर 31 -- मंझनपुर, संवाददाता नए साल के जश्न में किसी तरह का खलल न पड़े, इसे लेकर जिले की पुलिस बुधवार को ही अलर्ट नजर आई। शक्तिपीठ कड़ा धाम समेत सभी धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों पर खाकी का पहरा रहा। संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओ की सघन जांच की गई। बार्डर पर आने-जाने वाले लोगों के साथ उनके वाहनों की भी तलाशी ली गई। गंगा-यमुना के मध्य बसे दोआबा क्षेत्र में नए साल का जश्न मनाने की शुरुआत बुधवार को ही हो गई। नूतन वर्ष कल्याणकारी हो, ऐसी प्रार्थना करने के लिए साल के पहले दिन लोग शक्तिपीठ कड़ा धाम सहित अन्य मंदिरों में जाकर आराधना करेंगे। पूजन का कार्यक्रम भले ही एक जनवरी को रखा जाए। पर पार्टियों का दौर 31 दिसंबर की शाम से ही शुरू हो गया। जश्न के चक्कर में कहीं कानून व्यवस्था बेपटरी न हो इसके लिए एसपी राजेश कुमार ने सुबह ही जिलेभर की पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.