बेगुसराय, अक्टूबर 11 -- गढ़हरा (बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड के बारो मध्य विद्यालय को अपग्रेड करने की मांग को लेकर समाज सेवा संघर्ष समिति गढ़हरा के अध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा द्वारा अन्न त्याग एवं शरीर त्याग करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इनके द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व यानी 01 नवंबर, 2025 को विद्यालय परिसर में 96 घंटे का अन्न त्याग और उसके बाद शरीर त्याग तक आमरण अनशन करने की पूर्व सूचना दी जा चुकी है। विधानसभा चुनाव के पूर्व इस तरह की घोषणा किए जाने पर शिक्षा विभाग सहित प्रशासनिक विभाग में हलचल मच गया है। इस मामले को सुलझाने के लिए 10 अक्टूबर को बरौनी प्रखंड के शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार बारो मध्य विद्यालय पहुंचे। प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह के साथ जाकर आवेदक मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा से सकारात्मक बातचीत की। बीईओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.