लातेहार, फरवरी 21 -- गारू, प्रतिनिधि। पलामू टाइगर रिजर्व के महत्वपूर्ण बारेसांड़ वन क्षेत्र में नए रेंजर तरुण कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। विरोध के तीसरे दिन आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से डीएफओ कुमार आशीष को ज्ञापन सौंपकर तरुण सिंह को रेंजर का प्रभार नहीं देने तथा पूर्व रेंजर नंदकुमार महतो को पुनः बारेसांड़ का रेंजर बनाए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान प्रकाश मंडा, दानियल वृजिया, उपेंद्र उरांव, मिठु सिंह समेत अन्य ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों ने कहा कि बारेसांड़ वन क्षेत्र पलामू टाइगर रिजर्व का संवेदनशील इलाका है, जहां वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों के हितों की रक्षा भी जरूरी है। ऐसे में यहां...