रांची, दिसम्बर 2 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। झालसा के निर्देश पर रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में मंगलवार को सोनाहातू प्रखंड के बारेन्दा पंचायत सचिवालय भवन में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डालसा की टीम ने लोगों को बाल विवाह, बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, नशीली दवाओं का दुरुपयोग और डायन बिसाही (जिसे कानूनन अपराध बताया गया) जैसे महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, स्पॉन्सरशिप और मोटर एक्सीडेंट क्लेम की जानकारी दी। पीएलवी ने नशा से होनेवाले नुकसान के बारे में बताया और दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016 तथा संविधान के आर्टिकल 21 की जानकारी भी दी। पीएलवी ने डालसा के कार्यक्रमों और नालसा की योजनाओं (साथी, आशा, जागृति, डॉन) की जानकारी दी। वहीं लोगों के बीच पंपलेट और कानूनी प...