बांदा, फरवरी 22 -- बांदा। संवाददाता राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शहर के दलित बस्ती बारी मोहाल, अहीर मोहल्ले में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. सबीहा रहमानी, डा. जयंती सिंह, डा. नीतू सिंह के नेतृत्व में सात दिवसीय शिविर नगर की पिछड़ी व दलित बस्ती बारी मोहाल, दरी मोहाल और अहीर मोहल्ले में लगाया गया है। छात्रों ने बस्ती में जाकर सामुदायिक जागरूकता अभियान चलाया। छात्राओं ने प्रश्नों और संवाद के माध्यम से बस्ती की महिलाओं और बालिकाओं से सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण से ज्ञात हुआ घरों में स्वच्छता की समस्याएं व किसी न किसी बीमारी से ग्रसित हैं। डा. विनय कुमार पटेल, डा. रामनरेश पाल, अदीना, खदीजा, आकांक्षा, सविता, रोशनी, पायल, रुखसाना, कोमल सिंह, पूनम, रिमझिम आदि उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्...