जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र के सिरकाटोला बारीडीह में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प और जगदीश हेंब्रम (26) की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस कांड में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। गौरतलब है कि यह घटना 13 सितंबर की सुबह घटी थी। लकड़ी लेने गई जगदीश की पत्नी की गैरहाजिरी में पहले दोनों पक्षों में मौखिक विवाद हुआ। इसके बाद बात हाथापाई और फिर तलवार, डंडा व कुल्हाड़ी से हमले तक पहुंच गई। आरोपियों ने बेरहमी से हमला कर जगदीश हेंब्रम की जान ले ली थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि विवाद लगभग 16 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.