जमशेदपुर, दिसम्बर 16 -- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सिदगोड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बारीडीह वर्कर्स फ्लैट के पास छापेमारी कर ब्राउन शुगर की तस्करी में लिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 14 दिसंबर की रात करीब 10.30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि बारीडीह वर्कर्स फ्लैट के आसपास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना की पुष्टि के बाद सिटी एसपी के निर्देश पर डीएसपी हेडक्वार्टर वन, पूर्वी सिंहभूम के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस वाहन को देखते ही दो युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान टिंकु लाल साहु उर्फ टिंकू लाल (25) और संतोष बागती उर्फ...