जमशेदपुर, जनवरी 7 -- परसूडीह में बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास सोमवार को मिनी बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार किशोरी की मौत हो गई। घटना सुबह 11 बजे की है। इस घटना एक एक अन्य लड़की घायल हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने जाम लगा दिया। सात घंटे के बाद शाम 6 बजे 13 लाख मुआवजे की सहमति पर शव उठा। मृतक राहरगोड़ा सुभाष टोला निवासी अंजलि कुमारी (16) एबीएम कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। नहीं पहना था हेलमेट : जानकारी के मुताबिक, अंजलि अपनी पड़ोसी निधि कुमारी(10) के साथ स्कूटी से बाजार जा रही थी। बारीगोड़ा फाटक के पास फाटक बंद होने से सभी वाहन मौके पर फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे। अंजली भी मिनी बस के पीछे अपनी स्कूटी के साथ खड़ी थी। मिनी बस का चालक बस का हैंडब्रेक लगाकर चाय पीने चला गया। इसी दौरान बस का ब्रेक फेल होने के कारण वह पीछे ढलान की ओर लुढ़कने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.