सिद्धार्थ, जनवरी 29 -- शोहरतगढ़। क्षेत्र में बुधवार को बारिश होने से किसने के चेहरे पर खुशी दिखी। किसानों में गेहूं फसल के अच्छे उपज की आस जाग गई है। हालांकि ज्यादातर किसान गेहूं की फसल की एक सिंचाई कर चुके थे, जिन स्थानों पर सिंचाई सुविधा का अभाव था वह किसान फसल सिंचाई को लेकर चिंतित थे। बारिश हो जाने से क्षेत्र के किसानों को गेहूं सहित सरसों, मटर की सिंचाई से राहत मिल गई है। बारिश होते ही किसान खेतों में फसल के अच्छे उपज के लिए खाद डालने के लिए पहुंच गए। प्रगतिशील किसान अशोक चौधरी, मुस्ताक अहमद, मोहम्मद यूनुस, विजय प्रताप सिंह आदि का कहना है कि बहुत ही सही समय पर बारिश हुई है। गेहूं फसल का विकास बहुत तेजी से हो रहा था। बारिश के पानी से फसल का और अच्छा विकास होगा, अच्छी उपज भी हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.