कटिहार, अगस्त 29 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। शहर के दुर्गा स्थान चौक से पटेल चौक तक जाने वाली सड़क पर हल्की बारिश होने पर भी घुटने भर पानी जमा हो जाता है l सड़क नीचे होने के कारण आस पास के मोहल्ले का पानी भी यहीं जमा हो जाता है l सड़क पर पानी जमा होने से स्कूल कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों, आमलोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है l करीब एक किलोमीटर लम्बी सड़क से पानी निकलने में आठ घण्टे तक का समय लग जाता है l गुरुवार को भी सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ l स्थानीय निवासी सिद्धार्थ गुप्ता, राजू मांझी, गोपाल साह आदि ने बताया कि जलजमाव के कारण 500 परिवार प्रभावित है l बारिश होने की स्थिति में स्थानीय लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.