अलीगढ़, दिसम्बर 30 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। नए साल की शुरुआत एक जनवरी को मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। ये किसानों के लिए राहत भरी खबर है। किसानों ने गेहूं की फसल की है। ऐसे में बारिश इस फसल के लिए अमृत मानी जाती है। इसके अलावा आलू में भी सिंचाई हो जाएगी। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि गेहूं का रकबा 2 लाख 55 हजार है। गेहूं की फसल में पांच सिंचाई होती हैं। ये समय सिंचाई का चल रहा है। ऐसे में बारिश होती है तो वह गेहूं के लिए फायदेमंद साबित होगी। बारिश को सबसे ज्यादा पाले से परेशानी होती है। इससे गेहूं की ग्रोथ पर असर पड़ता है। बारिश होने से पाले की संभावना कम हो जाती है। बारिश होने से गेहूं में सिचाई भी होती है। आलू की फसल के लिए भी बारिश नुकसानदायक नहीं है। किसान संतोष कुमार ने बताया कि पाला पड़ने से पछेती...