बगहा, अक्टूबर 5 -- मधुबनी, एक प्रतिनिधि। मधुबनी प्रखंड क्षेत्र में 24 घंटे से लगातार हो रही झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गांव के सड़के कीचड़मय हो गया है। खेतों में पानी भर गया है। वही धान की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार धान की फसल अब पक चुकी थी। कुछ लोग धान काटना शुरू कर दिए हैं। परंतु इस बारिश से धान काटना मुश्किल हो गया है। वही गन्ना एवं केला की फसल ढह गया है। जिससे काफी नुकसान हुआ हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...