गिरडीह, अगस्त 1 -- बिरनी, प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गुरुवार को गादी पंचायत अंतर्गत नगलो निवासी बद्री महतो का कच्चा मकान बारिश में धंस गया। जानकारी के अनुसार बद्री महतो जन्म से ही सूरदास है। उसके साथ उनकी मां रहती है। अब घर धंस जाने से वह बेघर हो गया है। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें उनके भाई के घर में एक कमरा उपलब्ध करवाया है। बद्री महतो ने कहा कि मैं सूरदास हूं। मेरे साथ मेरे बूढ़ी मां रहती है। अब घर धंस जाने से हम दोनों को रहने की समस्या हो गई है। कहा कि ब्लॉक के अधिकारियों के पास आवेदन देने में भी मैं सक्षम नहीं हूं। उन्होंने मुखिया से आग्रह किया कि मामले को गम्भीरता से लेते हुए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.