मेरठ, जनवरी 28 -- मवाना। नगर एवं उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में चार दिन बाद मौसम ने फिर करवट बदली और तेज हवा व गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे से दिन भर अच्छी बारिश हुई, जिससे किसानों को राहत का अहसास हुआ है। बारिश ने गेहूं और सरसों की फसलों में नमी का स्तर बढ़ा दिया है, जिससे रबी फसलों को फायदा होने का अनुमान जताया जा रहा है। उधर, बारिश से मौसम सर्द हो गया। बाजारों में भी कम चहल-पहल रही। किसानों ने कहा कि खेतों में पर्याप्त नमी मिलने से गेहूं और सरसों की वृद्धि बेहतर होगी, खासकर उन जगहों पर जहां पहले खेतों में नमी कम थी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार हल्की-मध्यम बारिश फसलों के लिए सामान्यतः फायदेमंद मानी जाती है क्योंकि यह मिट्टी में आवश्यक नमी बनाए रखती है और पौधों के बढ़ने में मदद करती है। किसानों ने बताया कि अब खेतों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.