रामपुर, फरवरी 1 -- रामपुर। जनपद में लगातार हुई बारिश के कारण शहर की सड़कों पर कीचड़ फैल गया है। सड़क पर बने गड्डों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर दोपहिया वाहन फिसलने की घटनाएं भी सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़कों की समय पर मरम्मत नहीं होने से समस्या बढ़ी है। प्रशासन से जल्द जलनिकासी और सड़क सुधार कार्य कराने की मांग की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...