कोडरमा, जून 19 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। गुरुवार की सुबह सतगावां प्रखंड के नौवाचक गांव में तेज बारिश के कारण एक विशाल पीपल का पेड़ गया-देवघर मुख्य मार्ग पर गिर गया, जिससे सड़क पर छह घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सुबह लगभग चार बजे हुई इस घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सतगावां थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से पेड़ को हटाया गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। ग्रामीणों के अनुसार, यह पेड़ कई दशकों पुराना था और उसका तना पूरी तरह से खोखला हो चुका था। सौभाग्यवश, घटना के समय पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति या वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.