सीतामढ़ी, अगस्त 18 -- शिवहर। जिले में रविवार को भी जमकर बारिश हुई। बारिश से चारों ओर पानी पानी हो गया। शहर से लेकर गांव तक सड़कों पर जल जमाव होने से लोगों को परेशानी हो रही है। पिछले एक सप्ताह से हो रही अच्छी बारिश से धान की फसल को काफी फायदा हुआ है। एक दो रोज के अंतराल पर हो रही बारिश से निचले इलाके में जल जमाव की स्थिति कायम है।रविवार को हुई बारिश से शिवहर नगर के कई प्रमुख मुहल्लों एवं मुख्य सड़कों पर फिर जल जमाव एवं कीचड़ उत्पन्न हो गया। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिवहर नगर के सेंट्रल बैंक रोड, रानी पोखर तक जाने वाली सड़क, अली नगर, पंचमुखी हनुमान मंदिर जाने वाली सड़क सहित विभिन्न सड़कों में जल जमाव एवं कीचड़ उत्पन्न हो जाने से लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.