गढ़वा, अगस्त 14 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के खैरवा गांव में बुधवार सुबह भारी बारिश के दौरान गांव निवासी लालमुनि यादव की पत्नी वार्ड सदस्य प्रियंका देवी का मिट्टी का घर एकाएक भरभरा कर गिर गया। घटना के दौरान घर में सो रहे चार बच्चों सहित परिवार के अन्य बाल बाल बच गए। घर गिरने से घर में रखा अनाज, बर्तन, चारपाई, बक्स सहित अन्य सामान मलबे में दब गया। परिवार बेघर हो गया है। घटना के बाद पूरा परिवार दूसरे के घर में शरण लिए हुए है। बरसात में घर गिरने से अब परिवार के समक्ष रहने और खाने पीने के सामान का घोर संकट खड़ा हो गया है। परिवार बेघर हो गया है। घर गिरने के बाद घर के सारे लोग दूसरे के घर में शरण लिए हुए हैं। घर गिरने के बाद बेघर हुए परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। वार्ड सदस्य प्रियंका देवी और उसके पति लालमुनि यादव ने बीडीओ और मुखिया से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.