किशनगंज, जून 13 -- किशनगंज, एक संवाददाता। शहर में गुरुवार को हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। करीब आधा घंटा तक हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वही आधा घंटा के बारिश में शहर के कई इलाके में जलजमाव की स्थिति बन गई। शहर के अस्पताल रोड में लोगों को जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ा। जलजमाव के बीच लोगों को चलने की मजबूरी रही। हालांकि बारिश कुछ ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा। आधे घंटे के बाद मौसम ने फिर करवट ले लिया और सूर्य देव फिर से मेहरबान हो गए। शहर के अस्पताल रोड के अलावा डांगी बस्ती महिला कॉलेज रोड सहित कई इलाके में जलजमाव की समस्या रही। लोगों को जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.