गाज़ियाबाद, जून 24 -- ट्रांस हिंडन। शहर में मंगलवार को बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई। पारा गिरने के साथ वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। शहर में करीब एक सप्ताह से रोजाना बारिश के आसार बताये जा रहे थे। रोजाना बादल भी छाते थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इस कारण तापमान गिरने पर भी उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही थी। मंगलवार को भी सुबह से ही बादल छाए थे। दोपहर डेढ़ बजे के करीब वसुंधरा, मोहननगर, वैशाली व इंदिरापुरम समेत ट्रांस हिंडन के कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं दोपहर दो बजे के बाद मुख्य शहर व बाकी हिस्सों में बारिश हुई। आधे घंटे तक बारिश हुई, जिससे गर्मी काफी कम हुई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। एक्यूआई 87 दर्ज किया गया। जलभराव से परेशानी बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.