फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में सोमवार देर रात हुई बारिश मौसम को सुहाना बना दिया। इस बारिश से जिलेवासियों को गुलाबी ठंड आहट होने लगी है। इससे तापमान में गिरावट आई है, लेकिन जलभराव होने से वाहन चालकों की आफत बढ़ गई। शहर के रेलवे पुलों, हाईवे की सर्विस रोड और अंडरपास पर रफ्तार थमने से ट्रैफिक रेंगता हुआ नजर आया। इससे वाहन चालक घंटों परेशान रहे। स्मार्ट सिटी में मंगलवार को अधिकतम 27, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया। ठंड बढ़ने से लोगों ने कूलर और एसी बंद कर दिए। वहीं सुबह के समय बिना पंखे भी मौसम ठंड अनुभव हो रही थी। स्मार्ट सिटी में पांच वर्ष बाद ऐसा मौसम हुआ है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में इतना कम तापमान रहा हो। इससे पूर्व वर्ष 2020 में ऐसा मौसम रहा था। एक ओर बारिश से जिले में गुलाबी ठंड ने दस्तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.