अल्मोड़ा, जून 6 -- बीते कुछ दिनों से एकाएक हो रही बारिश से आखिरकार लोगों को राहत तो मिली, लेकिन बढ़ते तापमान ने एक बार फिर उमस बढ़ा दी है। शुक्रवार को नगर का मौसम सुबह से ही साफ रहा। नमीयुक्त वातावरण के बीच लोग घरों से निकले। सुबह दस बजे तक मौसम सुहावना बना रहा। इसके बाद चटक धूप ने तापमान बढ़ा दिया। आपदा कंट्रोल के मुताबिक शुक्रवार को नगर का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 17 डिग्री रिकार्ड किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...