पीलीभीत, सितम्बर 2 -- लगातार हो रही बारिश बिलसंडा में एक परिवार पर आफत बन गई। रात के वक्त कच्ची छत बारिश में भरभराकर ढह गई। हजारों की गृहस्थी मलबे में दब गई। थाना क्षेत्र के घुरी खास गांव निवासी अशोक प्रजापति मजदूरी कर जीवन यापन करता है। रविवार/सोमवार की रात अचानक उसके घर की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन परिवार का लाखों का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। पीड़ित अशोक ने बताया कि रात करीब दो बजे कच्ची छत अचानक गिर गई। छत गिरते ही घर में रखा हजारों रुपये का भूसा मलवे में दबकर बेकार हो गया। एक मोटरसाइकिल भी मलबे में दब गई। घरेलू सामान टूटकर नष्ट हो गया। घर में बंधी गाय भी दब गई थी, जिसे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। परिवार का कहना है कि घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दी गई। लेकिन वह ...