अलीगढ़, मार्च 1 -- फोटो.. मंडी में नहीं है पानी निकासी का इंतजाम भीगने के बाद धान की कीमत में 50 रुपये गिरे अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह हुई बारिश और ओलावृष्टि से मंडी का धान बीघ गया। सुबह जब मंडी खुली तो धान की कीमत में पचास रुपये की कटौती हो गई। मंडी में जलभराव हो गया। पानी की निकासी न होने से आढ़तियों में आक्रोश है। शुक्रवार रात नौ बजे मंडी में धान की आवक हो रही थी। इस समय मैनपुरी, एटा का धान धनीपुर मंडी में आ रहा है। बारिश होते ही किसानों ने गाड़ियों को तिरपाल से ढकना शुरु कर दिया। जो धान मंडी में गिरा हुआ था। उसे भी तिरपाल से ढका गया। इसके बाद शनिवार की सुबह फिर से ओले, बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। मंडी में पड़ा हुआ धान काफी भीग गया। मंडी में बारिश के बाद जलभराव भी हुआ। आढ़तियों ने बताया कि धान भीगने से...