बुलंदशहर, फरवरी 27 -- बारिश के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। गुरुवार को सुबह बाठ बजे बारिश शुरु हो गई। सुबह तक रूक-रूककर हुई बारिश और सर्द हवाओं के साथ तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ गया। सुबह के समय लोगों की कंपकंपी छूट गई। जिले में काफी स्थानों पर बारिश हुई है। मौसम का मिजाज देखकर किसान परेशान हैं। देहात क्षेत्रों में जलभराव के साथ कीचड़ से लोग परेशान हो गए। दोपहर के समय मौसम साफ हुआ और धूप खिली। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 24 डिग्री पर रिकार्ड किया गया। फरवरी माह बीत चुका है और अब मौसम के तेवर भी दिन-प्रतिदिन बदल रहे हैं। कभी तेज धूप से गर्मी का असर बढ़ रहा है तो कभी बादल छाए रहने के साथ बारिश हो रही है। गुरुवार की सुबह बारिश के बाद मौसम बदल गया। सुबह करीब आठ बजे बारिश शुरु हो गई। करीब दस बजे तक रूक-रूककर बारिश हुई। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.