अमरोहा, जून 14 -- भीषण गर्मी से जूझ रही जिले की आबादी के लिए शुक्रवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। सुबह में एकाएक बदले मौसम के बीच आसमान में घने बादल छा गए। करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। तापमान में गिरावट आने पर मौसम सुहावना बन गया, गर्मी से राहत मिली। हालांकि दोपहर में एक बार फिर से तेज धूप भी खिली। शुक्रवार को जिले में मौसम ने एकाएक करवट बदली। आसमान में छाए घने बादलों के बीच बारिश के आसार बन गए। सुबह दस बजे से बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई तो मौसम सुहावना बन गया। तापमान में भी गिरावट आई। वहीं बारिश के चलते कुछ स्थानों पर हल्के जलभराव व कीचड़ पसरने की समस्या भी बनी। हालांकि बारिश के थमने पर समस्या नहीं रही। उधर, बारिश के बाद दोपहर में तेज धूप भी खिली। गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह से जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा था। ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.