सहारनपुर, जनवरी 27 -- मंगलवार की सुबह खिली धूप रही, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए ठंड से राहत महसूस हुई। सुबह के समय मौसम साफ रहा और हल्की धूप निकलने से जनजीवन सामान्य नजर आया। हालांकि यह राहत ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। सुबह करीब 11 बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे और दोपहर लगभग 12 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद बारिश थम गई, लेकिन मौसम में ठंडक बनी रही। शाम करीब चार बजे एक बार फिर बादल घिर आए और दोबारा बारिश शुरू हो गई। इसके पश्चात शाम सात बजे के बाद भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले और अधिका...