हापुड़, अक्टूबर 8 -- पिलखुवा। नगर में मंगलवार की शाम को आसमान में काले बादल छा गए। तेज ठंडी हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। वहीं नगर में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले कुछ समय से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। रविवार की रात से हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली है। नगर के मोहल्ला शिवाजी नगर, आर्य नगर, रजनी विहार, गंज समेत अन्य मोहल्लों में जलभराव हो गया। नीचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में गंदा पानी भर गया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के अधिकारी इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करे। जिससे नगर के लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.