नई दिल्ली, अगस्त 16 -- वेस्ट दिल्ली लॉयंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग के 23वें मैच में दिल्ली टाइगर्स को 15 रनों से मात दी। न्यू दिल्ली टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत के बाद 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्ट दिल्ली लॉयंस की टीम ने बारिश के कारण जब मैच रुका तो 7.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 61 रन बना लिए थे। दोबारा मैच शुरु नहीं हो सका और डकवर्थ-लुईस पद्धति से वेस्ट दिल्ली को विजेता घोषित कर दिया गया। दिल्ली लॉयंस की 6 मैचों में तीसरी जीत है, जबकि न्यू दिल्ली ने लगातार पांचवां मुकाबला गंवाया है। 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली लॉयंस की शुरुआत अच्छी नहीं हुई उसने पहले ही ओवर में कृष यादव (सात) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये आयुष दोसेजा ने अंकित राजेश कुमार के साथ दूसरे विकेट के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.