बरेली, जनवरी 29 -- झमाझम बारिश से पिछैती आलू, सरसों, लाई, लहटा को कुछ नुक्सान हुआ है। हालांकि गेहूं, गन्ने को फायदा है। हवा, बारिश और ओले गिरने से आम के बौर भी कुछ नुकसान बताया जा रहा है। सरसों की फसल हवा के चलते खेतों में गिर गई। हालांकि दो-तीन दिन धूप खिलने पर फिर से फसल सही हो जाएगी। मंगलवार दोपहर बाद जो बारिश हुई उसमें कुछ जगह देहात क्षेत्रों और पीलीभीत रोड और डेलापीर साइड के कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे। लेकिन रात को बदरा जमकर बरसे। अच्छी बारिश हो गई। इस बारिश से आलू, सरसों, लाई और लहटा की फसल को नुकसान बताया जा रहा है। पिछैती आलू के खेत में पानी भरने से नमी अधिक रहने से आलू का बीज सड़ने का डर है। सरसों, लहटा और लाई की फसल भी फूलने लगी है। बारिश, ओले और हवा से फसल गिरने और फूल झड़ने से नुकसान हुआ है। जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.