नई दिल्ली, अगस्त 4 -- राजधानी दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार की रात तेज गरज-चमक के साथ जमकर बारिश हुई। जबकि, रविवार को भी दिन के ज्यादातर हिस्से में बादल छाए रहे। इसके चलते दिल्ली का मौसम सुहाना है।आज भी बारिश के आसार दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किए गए। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिल्ली में यूं तो शनिवार की शाम से ही घने बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। लेकिन, देर रात के बाद दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में जमकर बारिश हुई। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 0.1 डिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.