गंगापार, जुलाई 22 -- गिरगोंठा हिन्दुस्तान संवाद पिछले दिनों हुई भारी बारिश ने ग्राम लतीफपुर में एक किसान परिवार के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। सोमवार रात किसान अशोक कुमार, पुत्र रामचंद्र, का मिट्टी का घर ढह गया, जिससे उनका कुंआ मलबे में दब गया और पंपिंग सेट भी कुंए में समा गया। इस घटना से न केवल उनके आश्रय को छीना, बल्कि पेयजल की गंभीर समस्या भी पैदा कर दी है। अशोक कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण उनके कच्चे मकान की दीवारें कमजोर हो गईं और अचानक ढह गईं। मलबा कुंए में गिरने से पानी निकालना असंभव हो गया है। कुंआ परिवार और आसपास के लोगों के लिए पेयजल का प्रमुख स्रोत था। पंपिंग सेट कुंए में गिरने से खेतों की सिंचाई भी प्रभावित हुई है, जिससे अशोक की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाई है। वे मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.