अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, संवाददाता। बेमौसम बारिश ने नुमाइश को बेनूर कर दिया। जगह-जगह जलभराव व कीचड़ से निकलना तक मुश्किल हो गया। बारिश के कारण सर्कस, खेल-तमाशे, झूले, नौटंकी बंद हो गए। कलाकार खासे परेशान दिखे। नुमाइश में कश्मीर, सहारनपुर, असम बंगाल से आए दुकानदार अपने माल की हिफाजत में जुटे रहे। मंगलवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। रात तक रूक-रूक कर बारिश होती रही। इससे नुमाइश मैदान में जलभराव और कीचड़ की वजह से निकलना भी मुश्किल हो गया। बारिश के कारण हुल्लड़ बाजार में लगे झूले बंद हो गए। साथ ही सर्कस, खेल-तमाशे, झूले, नौटंकी भी रहीं। इससे कलाकार परेशान रहे। शिल्पग्राम में बिक्री के लिए रखीं कालीनें भीग गईं। इससे उनकी बिक्री प्रभावित हो गई। बुधवार को दुकानदार कालीनों को सुखाते हुए नजर आए। उद्योग मंडप में खुले में रखा फर्नीचर भीग गया...