सिद्धार्थ, अप्रैल 14 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में बेमौसम बारिश से नुकसान कम, आम और सब्जियों के फसल को फायदा ज्यादा मिला है। गेहूं की अधिकांश फसल की कटाई समय से होने से बारिश किसानों का बहुत ज्यादा नुकसान नहीं कर पाई है। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में हाल ही में मौसम में अचानक बदलाव आया। वाराणसी, बहराइच, सिद्धार्थनगर, गोंडा, रायबरेली, बारांबकी, आजमगढ़, बस्ती, कानपुर, फतेहपुर और गोरखपुर में धूल भरी आंधी और तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। लेकिन सिद्धार्थनगर जिले में किसानों का ज्यादा कुछ नुकसान नहीं हुआ। इसके पीछे की वजह यहां गेहूं और अन्य रबी फसलों की बुवाई और कटाई समय पर हो जाने से नुकसान कम हुआ है। बारिश आम और मक्का की फसल के लिए फायदेमंद साबित हुई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.