कुशीनगर, नवम्बर 2 -- सोहसा मठिया। बारिश से क्षेत्र में खड़ी धान की फसल गिरने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वर्षा और हवा के चलते खेत में खड़े धान की फसल गिर गई है, जिससे कटाई और उसकी मड़ाई कराने में किसानों को काफी दिक्कत हो रही है, जिसे किसान परेशान हैं। मंझरिया निवासी किसान शशिकांत ओझा का कहना है कि बासमती धान पक कर तैयार था। उसे कटवाने की तैयारी में लगे थे कि बारिश में धान गिर गया है। उसे जमने का भय बना है। कछुईया निवासी किसान विदेशी का कहना है कि धान की फसल पक गई है। धान की बालियों के ऊपर पानी हो गयी है। अब उसे बचाने के लिए पानी में बालियां काट कर बाहर निकाल रहे हैं। बैदौली निवासी किसान वीरेंद्र का कहना है कि एक एकड़ धान की पकी फसल को काट कर खेत में सूखने के लिए छोड़ा गया था। बारिश होने से धान की फसल खेत में ही भीग गया है। जुड़वनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.