गंगापार, अगस्त 13 -- रह-रह कर हो रही वारिश से किसान परेशान है। खेतों में रही धान की फसल को किसान बचाने का प्रयास कर रहा है। गौसौरा कला गांव के किसान कमला प्रसाद यादव ने बताया कि उन्होंने कई बीघे खेत में धान की फसल लगा रखी है, जबरदस्त हुई वारिश से पांच बीघा धान की फसल अब भी पानी में डूबी पड़ी है। धान के खेत में रहे पानी निकालने के लिए पंप मशीन का प्रयोग किया गया, लेकिन सब कुछ बेकार रहा, दोबारा बरसात से फिर खेत में पानी भर गया। उधर लोटाढ़ गांव के अनिल कुमार ओझा ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से उनके आसपास के गांवों में रोपी गई फसल में पानी भरा पड़ा है। कई जगह तालाब जैसी स्थिति हो गई है। भड़ेवरा गांव के जिलाजित ने बताया कि उनके गांव के आसपास अब तक बरसात का पानी भरा हुआ है। बार-बार की बरसात से पानी सूख नहीं पा रहा है। जिससे धान की फसल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.