सोनभद्र, अगस्त 6 -- करमा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत बारी महेवा और मदैनिया गांव में दो कच्चे घर गिर गए। इससे घर में रखा लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। संयोग अच्छा था कि घर गिरने के दौरान उसमें कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। करमा ब्लाक के ग्राम पंचायत बारी महेवा गांव के गीता देवी पत्नी दिनेश भारती एवं ग्राम पंचायत करमा के मदैनियां गांव निवासी लालजी शुक्ल का कच्चा घर भारी बारिश में गिर गया। इससे घर में रखे खाद्य सामग्री एवं विस्तर, कपड़े घर के जरूरी सामान नष्ट हो गए। संयोग अच्छा था कि सभी घर के सदस्य उस समय घर में नहीं में नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया। गीता देवी के पति दिनेश भारती ने ग्राम प्रधान बंस नारायण मौर्य को घर गिरने की जानकारी देकर मदद की गुहार लगायी है। ग्राम प्रधान ने घर गिरने क...