गिरडीह, अगस्त 9 -- गिरिडीह। गिरिडीह में शुक्रवार को बदली और बारिश के बीच सामान्य गतिविधियां धीमी रहीं। एक सप्ताह से धूप नहीं निकलने से लोग परेशान हैं। इसके चलते लोग घरों में ही सीमित रहे और सड़कों पर आवाजाही कम रही। सुबह से ही बदली छाई रही और रुक-रुक कर बारिश भी होती रही। लोगों को पूरे दिन धूप का दर्शन नहीं हुआ। शहर की रफ्तार पर बारिश का ब्रेक लगा रहा। सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों की रौनक बारिश के चलते उदास रही। हाट-बाजार पर भी बारिश का कहर रहा। फुटपाथ दुकानदार बेहद परेशान रहे। उनके रोजगार पर बारिश का ब्रेक लगता रहा। स्थायी दुकानदार भी खरीदारों की कमी से हलकान-परेशान रहे। गांव के लोग बारिश होने के कारण शहर नहीं आए। इससे कारोबार भी प्रभावित रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर की बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.