मुजफ्फर नगर, मई 2 -- इन दोनों अत्यधिक गर्मी के कारण लोगों का घर से बाहर निकालना काफी मुश्किल भरा हो रहा है। गुरुवार की देर रात्रि में मौसम खराब हो गया और आसमान में बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगी और बादल गरजने लगे। कुछ समय बाद बारिश शुरू हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को सुबह भी काफी तेज बारिश हुई और बादल गरजते रहे। ठंडी हवा और बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है। इन दिनों जनपद में लू का काफी प्रकोप है। लू के कारण लोग बीमार भी हो रहे हैं। इस गर्मी में कुछ दिन पूर्व तापमान भी 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। दिन के समय चल रही काफी गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। गुरुवार की देर रात लगभग ढाई बजे मौसम ने करवट बदली और तेज हवा के साथ आसमान में बादल गरजने लगे। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। रात में हुई...