गिरडीह, जुलाई 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में हर दिन हो रही बारिश से शहर और गांव तरबतर हो गए हैं। इस साल मॉनसून जमकर बरस रहा है। जून महीने में सामान्य वर्षापात से काफी अधिक बारिश हुई। जून में सामान्य वर्षापात 144.2 है। इसके एवज में 203.9 एमएम बारिश हुई। जून की बारिश से शहर की कई सड़कों पर पानी बह रहा है। बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव है। इधर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें भी बारिश में बदरंग हो गई है। जहां कच्ची सड़क है, वहां के ग्रामीण बारिश में परेशान है। कई गांव में वाहनों का आना जाना बंद हो गया है। वहीं खेत लबालब भरे हुए है। अधिक बारिश खेती को भी नुकसान पहुंचा रहा है। लगातार बारिश होने से कई किसान धान का बिचड़ा खेतों में नहीं गिरा पा रहे है। लोगों का कहना है कि बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की समस्याएं और फायदे लेकर आता है। शहरों मे...