बक्सर, अप्रैल 2 -- चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड के जवही दियर में गेहूं की फसल पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। अब तक मात्र 20 प्रतिशत गेहूं की कटाई हुई है। जबकि, शेष फसल खेतों में पड़ी है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। जवही बीडीसी मुन्ना यादव ने कहा कि किसानों के हाथ छाती पर हैं। साल भर की मेहनत एक झटके में बर्बाद होने के कगार पर है। किसानों का कहना है कि खेती ही उनकी जीविका का एकमात्र स्रोत है। ओमप्रकाश यादव और मंटू यादव सहित कई किसानों ने कर्ज लेकर 20 हजार बीघा मालगुजारी पर खेती की है। सिंचाई के खर्च के साथ-साथ फसल की देखरेख में भी काफी मेहनत और पैसा लगा है। ओमप्रकाश ने बताया कि अगर बारिश तेज हुई तो सब कुछ चौपट हो जाएगा। कर्ज का बोझ और बढ़ेगा। मौसम की बेरुखी से जीविका पर संकट गहराता जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.