बुलंदशहर, अगस्त 9 -- बुलंदशहर, संवाददाता। रक्षाबंधन के त्योहार पर झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक दो से तीन फीट तक पानी भरा रहा। जलभराव से आफत हो गई। बारिश के चलते यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। दिनभर लोग जाम में फंसे रहे। हर तरफ जाम ही जाम नजर आ रहा था। करीब 2 घंटे में वाहन निकल पा रहे थे। पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के चलते मौसम सुहाना होने से गर्मी में राहत मिली। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। जबकि अधिकतम तापमान गिरावट के बाद 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शनिवार को सुबह से झमाझम बारिश होती रही। बारिश के चलते मुख्य सड़कों समेत शहर के गली-मौहल्लों में जलभराव हो गया। शहर में कालाआम, कचहरी रोड, डीएम रोड, साठा, आनंद विहार, राधा नगर, आवास विकास आदि देहात क्षेत्र में सड़क ताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.