मोतिहारी, नवम्बर 1 -- सिकरहना, निसं। मोंथा चक्रवाती तूफान के असर से पिछले चार दिनों से रूक रूक कर हो रही बारिश व बूंदाबांदी से ढाका प्रखंड क्षेत्र में धान के फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बारिश व तेज हवा के कारण धान की फसलें गिर गयी है। गिरने से धान का दाना पानी में डूब गया है। वहीं जो किसान धान की कटनी कर खेतों में छोड़े है उसका भी नुकसान हुआ है। ढाका में एक तो पहले से ही बारिश व बाढ़ से धान की फसलें बर्बाद हो चुकी है। पिछले चार दिनों से रूक रूक कर हो रही बारिश से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान के फसलों को देख किसान सिर पीट रहे हैं। अब जब धान के कटने का समय आया तो बारिश ने किसानों के मेहनत पर पानी फेर दिया है। इधर, बारिश से कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति हो गयी है। ढाका घोड़ासहन रोड में चैनपुर ढाका में मुख्य सड़क पर जलजमाव की स्थिति है। जलजमाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.